Kiara Advani के हाथ लगी एक और बिग बजट फिल्म, Alia-Ranveer की 'बैजू बावरा' में मारेंगी धांसू एंट्री!

Kiara Advani To Enter In Alia Bhatt Ranveer Singh Baiju Bawra: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में उनके हाथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'बैजू बावरा' मूवी लगी है।

Kiara Advani To Enter In Alia Bhatt Ranveer Singh Baiju Bawra: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस साल उनकी 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब लग रहा है कि कियारा आडवाणी के हाथ एक और बिग बजट फिल्म लगी है। दरअसल, कियारा आडवाणी का नाम आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'बैजू बावरा' के लिए सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मफेयर ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें बताया गया कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'बैजू बावरा' में कियारा आडवाणी की एंट्री हुई है। हालांकि बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन पोस्ट से जुड़े स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खबरों की मानें तो जहां आलिया भट्ट 'बैजू बावरा' में 'गौरी' का रोल अदा करती नजर आएंगी तो वहीं आलिया भट्ट फिल्म में रानी रूपतमि का किरदार निभाती दिखाई देंगी।

End of Feed