बॉलीवुड

Aishwarya Rai Viral Photos: ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत फोटो शेयर करना ऐश्वर्या राय को पड़ा भारी, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 7, 2023, 01:20 PM IST

Aishwarya Rai Viral Photos: ऐश्वर्या राय की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्ट्रेस ने ब्लैक गाउन में अपनी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Aishwarya Rai (credit pic: instagram)

Aishwarya Rai Viral Photos: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थी। इवेंट में एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस कलर का आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस कातिलाना पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने फोटो को एडिट किया है।

एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है। एक्ट्रेस के फोटो पर अभिषेक बच्चन, मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फैंस फिदा हो गए है।

ऐश्वर्या राय ने शेयर की खूबसूरती फोटो

ऐश्वर्या ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में लोरियल पेरिस के भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में रैंप वॉक किया। उन्होंने गोल्ड शिमरिंग केप गाउन पहना था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रैंप वॉक के बीटीएस वीडियो और फोटोज भी वायरल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी अराध्या भी नजर आई थीं। मां -बेटी की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार मणिरत्न की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 में नजर आई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article