बॉलीवुड

Priyanka Chopra की मम्मी ट्रांसपैरेंट टॉप पहन हुईं ट्रोल, आउटफिट देख लोगों ने मारे ताने

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Troll For Outfit: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनकी मम्मी मधू चोपड़ा अपने आउटफिट के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उनका आउटफिट देख लोगों ने उन्हें जमकर ताने मारे।

Image

प्रियंका चोपड़ा की मम्मी हुईं ट्रोल

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Troll For Outfit: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी फिल्मों से लाखों लोगों का दिल जीता है। उनका अंदाज हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वह रहती भले ही अमेरिका में हैं, लेकिन भारत में अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधू चोपड़ा लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधू चोपड़ा अपने आउटफिट के कारण बहुत ट्रोल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मम्मी मधू चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक ट्रांसपैरेंट टॉप और ट्राउजर में नजर आईं। उनका यह वीडियो बुक लॉन्च इवेंट से जुड़ा है, जिसके बाहर खड़े होकर वह किसी से बात करती दिखीं। लेकिन उनका आउटफिट लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की मम्मी पर तंज कसते हुए लिखा, "ये भूल गई हैं क्या कि इनकी बेटी एक्ट्रेस है ये नहीं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "फैशनोवा मम्मी।" एक यूजर ने उम्र पर ताना मारते हुए लिखा, "प्रियंका की मम्मा, ऐसी ड्रेस के लिए आप बहुत ओल्ड हैं।"

मधू चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे प्रियंका चोपड़ा के फैंस

बता दें कि जहां कुछ लोगों ने मधू चोपड़ा को ट्रोल किया तो वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस ने उनका बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, "उनका यह आउटफिट फ्लैशलाइट के कारण अजीब लग रहा है। शायद उन्हें एहसास नहीं हुआ हो, लेकिन वह कूल लग रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें लगता है कि उन्हें आउटफिट का एहसास नहीं हुआ होगा। उन्हें अक्सर अच्छे ड्रेस में ही देखा जाता है।" एक यूजर ने ट्रोल्स को ताना मारते हुए लिखा, "वो खुद डॉक्टर हैं और उनकी बेटी टॉप एक्ट्रेस है। इनके स्तर तक भी पहुंचना आप लोगों के बस का नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article