Khichdi 2 Teaser Impresses Fans: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली सुप्रिया पाठक, एक्टर राजीव मेहता, कीर्ति कुल्हाड़ी और अनंग देसाई एक बार फिर अपनी फिल्म 'खिचड़ी 2' (Khichdi 2) के साथ लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही यू-ट्यूब पर धमाका कर दिया। सोशल मीडिया पर हर तरफ अब 'खिचड़ी 2' के ही चर्चे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: The Vaccine War Box Office Day 2: दूसरे दिन बैठा नाना पाटेकर की फिल्म का भट्टा, लाखों में सिमटा आंकड़ा
'खिचड़ी 2' (Khichdi 2) का टीजर देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। बता दें कि टीजर की शुरुआत एक मिशन से होती है जो कि पूरे परिवार को दिया जाता है, हालांकि इसके बदले में उन्हें 5 करोड़ का ऑफर भी मिलता है। लेकिन उस मिशन के बारे में सुनते ही हंसा के हाथ-पांव फूलने शुरू हो जाते हैं। खास बात तो यह है कि फिल्म में टाइगर और पठान का भी जिक्र है। इतना ही नहीं, मूवी में 'स्कैम 1992' एक्टर प्रतीक गांधी भी अपनी एक्टिंग से सबको इंप्रेस करते नजर आएंगे।
'खिचड़ी 2' के लिए एक्साइटेड दिखे फैंस
सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता और अनंग देसाई की अपकमिंग पिल्म 'खिचड़ी 2' (Khichdi 2) 17 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है। एक यूजर ने 'खिचड़ी 2' के लिए उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, "मेरे लिए जवान से ज्यादा एंटरटेनर फिल्म ये है और इसके लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इस मूवी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन 'टाइगर 3' संग क्लैश से बचना चाहिए था।"
