Kesari Veer: सुनील शेट्टी का केसरी वीर से खूंखार अवतार आया सामने, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Kesari Veer: सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म केसरी वीर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म केसरी वीर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म वीर हमीरजी गोहिल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हाल ही में इस फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें सुनील शेट्टी का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Kesari Veer

Kesari Veer

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेगड़ा जी का अपना इंटेंस और दमदार लुक शेयर किया है। अपने कैरेक्टर पोस्टर को रिलीज़ करते हुए, एक्टर ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "वेगड़ा जी, एक महान योद्धा और शक्तिशाली सोमनाथ की लड़ाई के एक निडर योद्धा हरहर महादेव 16 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दुनिया भर में रिलीज हो रही है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और ज्यादा बढ़ गया है।

End of Feed