Kesari Chapter 2 Akshay Kumar Poster: अक्षय कुमार( Akshay Kumar) जल्द ही केसरी चैप्टर 2( Kesari Chapter 2) लेकर आ रहे हैं। अनन्या पांडे ( Ananya Pandey) और आर माधवन( R.Madhvan) के साथ अक्षय कुमार की इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक वकील का किरदार निभाया है जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ लड़ता है और देश को न्याय दिवालाता है। फिल्म से अक्षय कुमार ने नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह बेहद दमदार नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद फैंस अब अक्षय की इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
केसरी 2 ( Kesari Chapter 2) निर्माताओं ने फिल्म के कैरेक्टर से नए पोस्टर जारी कर दिए हैं और अब अक्षय कुमार का कैरेक्टर पोस्टर सामने आया है। वह शंकरन नायर की भूमिका निभाएंगे और उनके लुक ने सभी फैंस को उत्साहित कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षय कुमार ने पोस्टर शेयर किया और अपने किरदार का परिचय दिया। उन्होंने लिखा “एक आदमी, पूरे साम्राज्य के खिलाफ। केसरी - चैप्टर 2 में सी. शंकरन नायर का परिचय। 18 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में,"।
उनके इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा कि आप इस किरदार में एकदम जच रहे हैं। अक्षय कुमार सर इस लुक में कमाल लग रहे हैं आपके ऊपर यह जच रहा है। बता दें कि पोस्टर के साथ एक वीडियो क्लिप भी शेयर की गई है जिसमें अक्षय कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि एक ब्रिटिश एम्पायर को हमारी कोर्ट में घुटनों पर बैठकर माफी मांगनी होगी।
