Sunny Deol cheers for Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी जिंदगी में दौलत शोहरत के साथ-साथ दोस्ती भी कमाई की है। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो कि सलमान खान की एक आवाज पर दौड़े चले आते हैं। बुरे वक्त में भाईजान अपने दोस्तों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। तो वहीं उनके दोस्त भी उनका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। आज सलमान खान की फिल्म सिकंदर जैसे सिनेमाघरों में रिलीज हुई वैसे ही सनी देओल ने एक पोस्ट शेयर कर दिया। जाट एक्टर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर सभी से सलमान की फिल्म सिकंदर को देखने की अपील की है।
सनी देओल ने दिखाई दोस्ती
बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सनी देओल ने सलमान खान को ऑल द बेस्ट कहा है। साथ ही लोगों से फिल्म को देखने की अपील भी की है। सनी देओल का ये पोस्ट देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। तमाम लोग इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सनी पाजी की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'दोस्ती हो तो सनी देओल और सलमान खान जैसी।' बता दें कि सनी देओल की फिल्म जाट का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। यह फिल्म 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
सलमान खान को लगा झटका
बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इससे मेकर्स को काफी तगड़ा नुकसान हो गया है। ये फिल्म तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, फिल्मीजिला और टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। मालूम हो कि इससे पहले भी कई बड़ी फिल्में पाइरेसी का शिकार हो चुकी है।
