बॉलीवुड

Sikandar: सलमान खान की एक्स जीएफ को 'सिकंदर' के इस गाने पर भर-भरकर मिल रही हैं तारीफ़ें, लोगों को पसंद आई मधुर आवाज

Iluia Vantur Praises by Fans: सिकंदर फिल्म में यूलिया वन्तुर ने अपनी आवाज से फैंस का दिल खुश कर दिया। उन्होंने लग जा गले गाया और लोगों ने उनकी तारीफ भी की। यूलिया ने फैंस के रिएक्शन शेयर किए हैं जहां लोग उन्हें बेहतरीन आवाज वाली कहते नजर आ रहे हैं।

Image

Iluia Vantur Praises by Fans

Iluia Vantur Praises by Fans: सलमान खान( Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर( Sikandar) कल रविवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। थिएटर फूल हो गए हैं लोग सलमान खान की एंट्री पर नाच रहे हैं। इसी के साथ फिल्म में गाना है 'लग जा गले' जिसे आवाज सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर( Iluia Vantur) ने दी है। यूलिया की आवाज में ये गाना उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, अब लुलिया ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है कि लोग उन्हें किस तरह प्यार दे रहे हैं।

सिकंदर फिल्म के ट्रेलर के अंत में लोगों ने लता मंगेशकर का गाना 'लग जा गले' सुना, लेकिन कई लोग यह बात नहीं जानते कि इसे सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया वन्तुर ने आवाज दी है। पहले दिन मूवी देखने वालों को यूलिया का ये गाना यानि उनकी वॉयस बहुत पसंद आई। फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर टैग किया और गाने के लिए बधाई दी है। यूलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के इस रिएक्शन को शेयर किया है। वह खुश हैं कि लोगों ने उनकी आवाज को पसंद किया और सलमान खान की फिल्म में स्वीकार भी किया।

बात करें सलमान खान और यूलिया की तो दोनों स्टार्स ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया है। हालांकि यह बात न तो कभी सलमान खान ने मानी और न ही यूलिया ने की वह एक-दूसरे को डेट करते हैं। यूलिया को अक्सर भाईजान के साथ उनके परिवार के फंक्शन और अन्य त्योहार पर देखा जाता है। आज भी यूलिया और सलमान के बीच खास बान्डिंग नजर आती है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article