अक्षय कुमार की Kesari Chapter 2 को मिली रिलीज डेट, इन दो कलाकारों संग आएंगे नजर!

Kesari Chapter 2 Release Date Out: बॉलीवुड की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को आखिरकार अपनी रिलीज डेट मिल गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ-साथ आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म की रिलीज डेट।

Kesari Chapter 2 Release Date Out: बॉलीवुड फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' कई समय से सुर्खियों में बनी हुई है। साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन-वर फिल्म 'केसरी' आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। कहानी और अक्षय कुमार की एक्टिंग ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित कराया। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ था। इस बीच हाल ही में आखिरकार फिल्म को अपनी रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म कब रिलीज होगी और कौन-कौन स्क्रीन्स पर नजर आने वाले हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Kesari Chapter 2 Release Date Out

मूवी क्रिटिक तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर एक बड़ी खबर शेयर की है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म इस साल यानी 18 अप्रैल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ-साथ आर.माधवन (R Madhavan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी नजर आने वाले हैं। केसरी 2 की कहानी बिल्कुल नई होने वाली है। मेकर्स इस बार जलियांवाला बाग़ की खौफनाक हत्याकांड कहानी दिखाने जा रहे हैं। साल 1919 में अंग्रेज़ों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाई थी। ये दिल दहलाने वाले हादसे को आज भी लोग याद कर के आँसू बहाते हैं।

End of Feed