विक्की कौशल ने करियर में पहली बार की डबल डिजिट की कमाई, 'छावा' ने बदली किस्मत

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। विक्की कौशल इस फिल्म में संभाजी महाराज का रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। छावा ने विक्की कौशल की किस्मत बदल दी है। छावा ने पहले दिन ही डबल डिजिट की कमाई है।

छावा

छावा

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। विक्की कौशल इस फिल्म में संभाजी महाराज का रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। छावा विक्की कौशल के लाइफ की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। साथ ही छावा अभी तक 2025 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है। पहले दिन छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है।

फिल्म 'छावा' से पहली बार विक्की कौशल ने डबल डिजिट की कमाई की है। हाल ही में फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर कर विक्की के सभी फिल्मों की जानकारी दी है। तरण आदर्श ने लिखा-'छावा' विक्की कौशल की पहली डबल डिजिट ओपनर बनी है। अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है।

विक्की कौशल की फिल्में

  • 2025 छावा: 33.10 करोड़
  • 2024 बैडन्यूज: 8.62 करोड़
  • 2019 उरी: 8.20 करोड़
  • 2018 राजी: 7.53 करोड़
  • 2023 समबहादुर: 6.25 करोड़
  • 2023 जरा हटके जरा बचके: 5.49 करोड़
  • 2020 भूत: 5.10 करोड़
  • 2018 मनमर्जियां: 3.52 करोड़
  • 2016 रमनराघव 2.0: 1.10 करोड़

छावा से पहले, फिल्म बैड न्यूज विक्की की सबसे बड़ी ओपनर थी। इसने करीब 8.62 करोड़ रुपये कमाए थे। छावा की ओपनिंग कलेक्शन उनकी पिछली छह फिल्मों - बैड न्यूज (8 करोड़ रुपये), सैम बहादुर (5 करोड़ रुपये), द ग्रेट इंडियन फैमिली (1 करोड़ रुपये), जरा हटके जरा बचके (5 करोड़ रुपये), भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप (5 करोड़ रुपये), उरी (8 करोड़ रुपये) के कुल कलेक्शन के बराबर है। इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited