बॉलीवुड

Tiger 3 में जान की बाजी लगाकर धाकड़ स्टंट करेंगी Katrina Kaif, BTS फोटो देख थमी फैंस की सांसें

Katrina Kaif To Do Deadly Stunt In Tiger 3: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही 'टाइगर 3' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बीटीएस फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें कैटरीना कैफ खतरनाक स्टंट करती दिखीं।

Image

Tiger 3 में धाकड़ स्टंट करती दिखेंगी कैटरीना कैफ

Katrina Kaif To Do Deadly Stunt In Tiger 3: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी एक्टिंग और अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं। जल्द ही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' (Tiger 3) के जरिए पर्दे पर धूम मचाने वाली हैं। उनकी इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मूवी में कैटरीना कैफ धाकड़ स्टंट करती नजर आएंगी।

'टाइगर 3' (Tiger 3) के सेट से वायरल हुई इस फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट तो सातवें आसमान पर पहुंचाई ही, साथ ही कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का बदला अवतार देख उनकी सांसें भी थमी रह गईं। फोटो में कैटरीना कैफ ब्लैकआउटफिट पहने बाइकर के रूप में नजर आईं। एक्ट्रेस वायरल तस्वीर में बाइक के साथ स्टंट करती नजर आईं। 'टाइगर 3' से जुड़ी यह तस्वीर कैटरीना कैफ के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'टाइगर 3'

बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) दिवाली पर यानी 10 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। उनकी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि 'टाइगर 3' में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ-साथ इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। वहीं अब मूवी का ट्रेलर भी रिलीज के लिए तैयार है। वायरआरएफ की पोस्ट के मुताबिक, 'टाइगर 3' का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article