बॉलीवुड

Urfi Javed पर कमेंट कर बुरे फंसे राज कुंद्रा, गुस्साईं एक्ट्रेस ने 'पोर्न किंग' बताकर तार-तार की इज्जत

Urfi Javed Epic Reply To Raj Kundra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ट्रोल्स को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ीं। लेकिन अगर कोई स्टार भी उनपर कमेंट करे तो वह उसे भी सबक सिखा देती हैं। ऐसा ही हाल उर्फी जावेद ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ किया है।

Image

उर्फी जावेद ने राज कुंद्रा को दिया करारा जवाब

Urfi Javed Epic Reply To Raj Kundra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग स्टाइल के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन ऐसे-ऐसे आउटफिट पहनकर लोगों के सामने आती हैं, जिसे देख कई बार सोशल मीडिया यूजर्स भी माथा पकड़ लेते हैं। ये तो सब जानते हैं कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) ट्रोल्स की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। लेकिन अगर कोई स्टार भी उनपर कमेंट करता है तो वह सरेआम उसकी धज्जियां उड़ा देती हैं। ऐसा ही हाल उर्फी जावेद ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ किया है, जिन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए उर्फी जावेद पर कमेंट किया था।

दरअसल, राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडी में हाथ आजमाने की कोशिश की। लोगों को हंसाने के चक्कर में उन्होंने उर्फी जावेद (Urfi Javed) को भी आड़े हाथों लिया। राज कुंद्रा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आए, "इन दो सालों में मुझे जिसने सबसे ज्यादा प्यार दिया है वो है पैपराजी। इनके दो ही स्टार हैं एक मैं और एक उर्फी जावेद। मीडिया यही देखती है कि राज कुंद्रा क्या पहनेगा और उर्फी जावेद क्या नहीं पहनेगी।"

urfi javed slams raj kundra

urfi javed slams raj kundra

राज कुंद्रा (Raj Kundra) का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। दूसरी ओर राज कुंद्रा के इस कमेंट पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) भड़की हुईं नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर राज कुंद्रा को फटकार लगाई। एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाते हुए लिखा, "दूसरों को नंगा कर पैसे कमाने वाला मेरे कपड़ों पर कमेंट करेगा। सॉरी नॉट सॉरी पॉर्न किंग।"

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने किसी सेलिब्रिटी की क्लास लगाई हो। राज कुंद्रा से पहले वह सुधांशु पांडे, रणबीर कपूर, कश्मीरा शाह, राखी सावंत और फराह खान अली से भी पंगा ले चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article