बॉलीवुड

Katrina Kaif ने दिखाई बेटे विहान की झलक, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Katrina Kaif Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे की झलक दिखाई है। इस फोटो ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आइए नजर डालते है फोटोज पर...

Image

कैटरीना कैफ ने दिखाई बेटे की झलक (pic credit-instagram)

Katrina Kaif Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बीते साल कैटरीना और विक्की के घर नन्हा मेहमान आया था। कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया था। इस बीच कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इन फोटोज में कैट-विक्की के बेटे की झलक देखने को मिल रही है। (ये भी पढ़ें-Vicky Kaushal के बर्थडे पर कटरीना कैफ ने फैंस को दिया गिफ्ट, दिखाई बेटे Vihaan की पहली झलक)

katrinakaif

कैटरीना कैफ ने दिखाई बेटे की झलक (pic credit-instagram)

कैटरीना कैफ ने दिखाई बेटे की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने मई महीने की खूबसूरत यादों की झलक दिखाई है। मां बनने के बाद से कैटरीना लाइमलाइट से थोड़ा दूर हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कुछ प्यारे पल फैंस के साथ साझा किए हैं। कैटरीना और विक्की कौशल ने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान का स्वागत किया था। कैटरीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में खूबसूरत आउटडोर लोकेशन, कॉफी और हॉट चॉकलेट के मजेदार पल, केक और विक्की कौशल के जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में विक्की अपने बेटे के जन्म के बाद पहला जन्मदिन मनाते नजर आए। कैटरीना ने पोस्ट के साथ लिखा कि वो जहां भी जाती हैं, वहां सबसे अच्छी हॉट चॉकलेट और कॉफी की तलाश जरूर करती हैं और इस बार उन्हें अपनी पसंद की सबसे बेहतरीन हॉट चॉकलेट मिली।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

कैटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान की भी कुछ झलकियां साझा कीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि परिवार तो खुश है, लेकिन मां का हेयरस्टाइल थोड़ा अजीब लग रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे के साथ बिताए रीडिंग टाइम की भी तस्वीर शेयर की। कैटरीना और विक्की की इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित 'सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा' में हुई थी। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पावर कपल है। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article