बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Katrina Kaif ने 2 महीने बाद शेयर किया पहला फोटो, क्लोज फोटो में चालाकी से छिपाया बेबी बंप?

Katrina Kaif Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने करीब 2 महीने बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला फोटो शेयर किया है। जो एक क्लोज अप फोटो है। आइए यहां नजर डालते हैं।

Image

Katrina Kaif Shares First Photo after Pregnancy Rumors

Katrina Kaif Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सोशल मीडिया पर करीब 2 महीने बाद अपनी पहली फोटो को शेयर किया है। इंटरनेट पर बीते कई दिनों से कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि विक्की और कैटरीना जल्द ही पेरेंट बनने वाले हैं। अभी तक विक्की और कैटरीना की ओर से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि अब कैटरीना का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में कैटरीना ब्लैक लाइनिंग वाली सफेद शर्ट पहने हुए हैं, यह एक क्लोजअप फोटो है, जिसमें कैटरीना कैफ का पेट भी पूरा नजर नहीं आ रहा है। जिस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं या नहीं?

कैटरीना कैफ ने कई दिनों बाद शेयर की फोटो

कैटरीना कैफ ने आखिरी बार 17 मई को विक्की कौशल की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, वो भी उनके जन्मदिन के मौके पर। इसके बाद अब आज 10 जुलाई को एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने 'गुड मॉर्निंग' कैप्शन में लिखा है। कैटरीना के कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलों को लेकर भी बात कर रहे हैं। उनका मानना है कि एक्ट्रेस को अब जल्द ही प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ देनी चाहिए।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article