Katrina Reviews Chhaava: बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के करियर की सबसे अहम मूवी छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसके लिए उन्होंने अपनी फिजीक पर काफी काम किया था। महीनों की मेहनत के बाद विक्की ने छावा शुरू की थी और हर दिन खून-पसीना बहाकर इसे शूट किया। फिल्म छावा के मेकर्स ने बीती रात इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Review Chhaava) भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। अगर इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म छावा कैटरीना को काफी पसंद आई है और उन्होंने विक्की की काफी तारीफ की है।
कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड के छावा को दिया स्टैंडिंग ओवेशन
जिन लोगों ने बीती रात फिल्म छावा की स्पेशल स्क्रीनिंग अटैंड की थी, उनके अनुसार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने छावा को जमकर एन्जॉय किया और जब बड़े-बड़े एक्शन सीन्स आए तब विक्की के लिए जमकर तालियां भी बजाईं। इनसाइडर्स के अनुसार, फिल्म छावा जब खत्म हुई तब कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल को उनकी शानदार अदाकारी के लिए स्टैंडिंग ओवेशन दिया और जमकर प्यार बरसाया। विक्की हमेशा से ही विक्की को सपोर्ट करती आई हैं, बीती रात भी उन्होंने ये सिलसिला जारी रखा।
अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेने के लिए तैयार है। फिल्म छावा की एडवांस बुकिंग कमाल की रही है, जिस कारण ट्रेड पंडित इस फिल्म से 20-22 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि छावा न केवल विक्की कौशल की बल्कि साल 2025 की भी सुपरहिट फिल्म बनकर उभरेगी। फिल्म छावा को अब तक जिस तरह का रिस्पांस दर्शकों से मिल रहा है और जितने अच्छे इसके रिव्यूज आ रहे हैं उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि छावा साल 2025 की पहली सुपरहिट फिल्म का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहेगी।
