बॉलीवुड

Harshvardhan Rane ने 'Deewaniyat' की घोषणा कर फैन्स को दिया बड़ा सरप्राइज, लहूलुहान हाथों में लिए दिखे गुलाब

Harshvardhan Rane's Next is Deewaniyat: 'सनम तेरी कसम' की जबरदस्त सफलता के बाद अब हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने अपनी नई रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म 'दीवानियत' (Deewaniyat) की बड़ी घोषणा कर दी है। हर्षवर्धन राणे ने इस मूवी का एक जबरदस्त मोशन पोस्टर भी साझा किया है, जिसे फैन्स पसंद कर रहे हैं।

Image

Harshvardhan Rane's Next is Deewaniyat

Harshvardhan Rane's Next is Deewaniyat: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) इन दिनों अपनी रोमांटिक मूवी 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज को लेकर छाए हुए हैं। इस मूवी में हर्षवर्धन के साथ मावरा होकेन लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये मूवी साल 2016 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे फ्लॉप क मुंह देखना पड़ा था। 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। इस मूवी की सफलता को देखने के बाद अब हर्षवर्धन ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म 'दीवानियत' (Deewaniyat) की घोषणा कर दी है।

'दीवानियत' होगी हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म

हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'दीवानियत' की घोषणा करते हुए एक मोशन पोस्टर भी साझा किया है। 'दीवानियत' के इस पोस्टर में लहूलुहान हाथों में गुलाब दिखाई दे रहा है। हर्षवर्धन ने अपने फैन्स को जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि 'दीवानियत' का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी कर रहे हैं। फिल्म को अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। यह एक म्यूजिकल लव-स्टोरी होगी। इसके बाद हर्षवर्धन स्टारर को 2025 में ही सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा।

हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'दीवानियत' की स्क्रिप्ट मुश्ताक शेख द्वारा लिखी है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म ऑडियंस को दिलों पर राज करने में सफल रहेगी। मिलाप जावेरी ने भी बताया था कि यह एक धांसू लव स्टोरी होने वाली है। हर्षवर्धन राणे को आखिरी बार फिल्म 'सवि' में देखा गया था। फिल्म में दिव्या कुमार खोसला नजर आई थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article