बॉलीवुड

Bad Newz Twitter Reaction: एंटरटेनमेंट का फुल डोज है विक्की कौशल की 'बैड न्यूज', मूवी देख फैंस बोले- तौबा तौबा

Bad Newz Twitter Reaction: विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म देखने के बाद फैंस के रिव्यू सामने आने लगे है। आइए जानते हैं कि फैंस को फिल्म कैसी लगी है।

Image

Bad Newz

Bad Newz Twitter Reaction: विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर फैंस में शानदार क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही 'बैड न्यूज' की एडवांस बुकिंग भी दमदार हुई थी। वही आज रिलीज के पहले दिन फैंस के रिव्यू सामने आ रहे है आइए जानते हैं कि फैंस को फिल्म कैसी लग रही है।

विक्की कौशल की शानदार एक्टिंग

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' एक रॉम-कॉम फिल्म है। इस फिल्म को डायरेक्ट आनंद तिवारी ने किया है। इस फिल्म में आपको विक्की कौशल के अलावा तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी नजर आएंगे, जिसकी एक्टिंग शानदार है। इसके अलावा नेहा धूपिया भी फिल्म का हिस्सा हैं।

तौबा तौबा के डांस मूव्स

'तौबा तौबा' गाने में विक्की कौशल के डांस मूव्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बैड न्यूज को फिल्म गुड न्यूज का सीक्वल कहा जा रहा है, जो 2019 में रिलीज हुई थी और जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आए थे।

किस फिल्म में नजर आएंगी तृप्ति

विक्की कौशल की एक्टिंग को इस फिल्म में बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के अलावा विक्की जल्द ही फिल्म 'छावा' में भी नजर आएंगे। छावा एक पीरियड ड्रामा है जिसमें विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। वहीं तृप्ति डिमरी 'बैड न्यूज' के अलावा कार्तिक आर्यन की कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article