अक्षय कुमार की केसरी 2 को कैटरीना कैफ ने दिए पूरे नंबर, फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

Katrina Kaif Reviews Kesari 2: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 (Kesari Chapter 2) हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी प्यार दे रहे है। इस बीच बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ ने फिल्म केसरी 2 का रिव्यू किया है। अदाकारा ने इस मूवी को पूरे नंबर दिए है।

Katrina Kaif Reviews Kesari 2: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन खिलाड़ी कुमार की फिल्म केसरी 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। पहले दिन मूवी ने ये साबित कर दिया है कि आगे चलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। बता दें कि लोगों को सबसे ज्यादा फिल्म की कहानी और अक्षय की एक्टिंग पसंद आ रही है। वहीं अब बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी अक्षय कुमार की केसरी 2 का रिव्यू किया है। अदाकारा ने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है।

Untitled design (4)

कैटरीना कैफ ने केसरी 2 को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें कैटरीना ने केसरी 2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'करण त्यागी के जरिए खूबसूरती से बयां की गई एक अनसुनी कहानी… अमृतपाल बिंद्रा, आनंद तिवारी, आपने दिल जीत लिया। अक्षय कुमार और आर माधवन की शानदार एक्टिंग। धर्मा मूवीज, लियो मूवीज कलेक्टिव और करण जौहर को भी बधाई।' हालांकि इसमें कैटरीना ने एक्ट्रेस अनन्या पांडे का जिक्र नहीं दिया है। फिर भी केसरी 2 में अनन्या ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। लोगों का मानना है कि ये उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है।

End of Feed