बॉलीवुड

पति Vicky Kaushal की फिल्म 'बैड न्यूज' में कैटरीना ने अपने कैमियो पर दिया रिएक्शन, बोलीं- इंतजार नहीं हो रहा

विक्की कौशल की बैड न्यूज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में विक्की के साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ कैमियो रोल में नजर आएंंगी। एक्ट्रेस ने अब ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर कहा कि इंतजार नहीं हो रहा है।

Image

vicky kaushal bad news (credit Pic: Instagram)

विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी में तृप्ति मां बनने वाली हैं और इस बच्चे के दो बाप है। ऐसे में विक्की और एमी दोनों ये साबित करने की कोशिश करते हैं कौन ज्यादा बेहतर पिता बन सकता है। इसके इर्दगिर्द फिल्म की पूरी कहानी है। कहानी में कॉमेडी और इमोशन्स का भरपूर ड्रामा देखने को मिलने वाला है। फिल्म अगले महीने 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में कैटरीना कैफ भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। कैटरीना ने फिल्म के ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाई देता है कि विक्की ने अपने घर की दीवार पर कैटरीना की फोटो लगाई हुई होती है। इस फोटो को एमी हटाने की कोशिश करते हैं। तभी विक्की कहते हैं इस फोटो को हटाने के लिए तुझे मेरी लाश पर से गुजरना पड़ेगा।

कैटरीना ने ट्रेलर पर दिया रिएक्शन

कैटरीना ने रिएक्शन देते हुए लिखा, इंतजार नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस ने पूरी टीम को बधाई दी है। ट्रेलर में मेरे महबूब मेरे सनम का रिमक्स वर्जन का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में नेहा धूपिया महत्वपूर्ण भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।

आनंद तिवारी ने साल 2019 में गुडन्यूज का निर्देशन किया था।फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर रश्मिका मंदाना के साथ छावा में नजर आएंगे। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में दिखाई देंगे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article