Katrina Kaif and Vicky Kaushal Pregnancy: कैटरीना कैफ पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इस समय लंदन में है और उनके पति विक्की कौशल भी कई बार भारत से लंदन ट्रेवर कर चुके हैं। कुछ हफ़्ते पहले लंदन की सड़कों पर टहलते हुए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से ही कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही थीं और अब, हाथ में हाथ डालकर चलते हुए उनका एक और वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ ने एक ढीली ढाली ड्रेस पहनी हुई है, जिस वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस सच मान रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में एक फैन उन्हें चोरी-छिपे रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद कैटरीना थोड़ी नाराज भी नजर आती हैं।
विक्की कौशल को अपनी ओर खींचती दिखीं कैटरीना कैफ
विक्की-कैटरीना नाम से इंस्टाग्राम पर लवबर्ड्स के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप दोनों को लंदन की सड़कों पर लापरवाही से चलते हुए देख सकते हैं। कैटरीना कैफ को पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता है, जिसमें काले ट्रैक के ऊपर एक हुड के साथ एक काले रंग की ओवरसाइज़ जैकेट शामिल है। उन्होंने अपने लुक को सिंगल पोनीटेल, काले सनग्लासेस और सफेद जूतों के साथ पेयर किया है।
दूसरी ओर, विक्की कौशल नीले रंग की डेनिम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को सड़क पार करते हुए दिखाया गया है; जल्द ही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक फैन को उन्हें रिकॉर्ड करते हुए देखा। कैटरीना ने तुरंत पति को अपनी ओर खींचा। फैंस को यह वीडियो देखकर लग रहा है कि कैटरीना और विक्की फैंस से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें छिपानी की कोशिश कर रहे हैं।
