Katrina Kaif Pregnancy Rumors: 'अब तो सच बता दो..' प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आईं कैटरीना कैफ, देखें VIDEO

Katrina Kaif Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बीते काफी दिनों से एक्ट्रेस जर्मनी में ही हैं। इस बीच अब वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं, जिसके बाद अब प्रेग्नेंसी की खबरें एक बार फिर सामने आने लगी हैं।

Katrina Kaif Pregnancy Rumors: कैटरीना कैफ अब भारत वापस लौट आई हैं, मुंबई एटरपोर्ट से बाहर आते हुए एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लंबे समय तक सुर्खियों से दूर रहने के बाद वह मुंबई में वापस आ गई हैं। बीते काफी समय से एक्ट्रेस जर्मनी में थीं। वायरल वीडियो में वह एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं, उन्होंने काले जैकेट और हल्के नीले रंग के जॉगर्स के साथ एक ओवरसाइज सफेद शर्ट पहनी हुई थी। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट यूजर्स ने अभिनेत्री के ढीले-ढाले कपड़ों के कारण उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोग एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया है। आइए यहां उनकी वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed