Malaika Arora Workout VIDEO: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की उम्र 50 साल है, एक्ट्रेस को उनकी फिटनेस के लिए पहचाना जाता है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा इस उम्र में भी अपनी खूबसूरती के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका जब भी किसी पब्लिक इवेंट में नजर आती हैं तो फैंस उनसे फिटनेस का मंत्रा जानने की कोशिश में लग जाते हैं। अब फैंस की विनती पर मलाइका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में पहले अपनी पलती कमर के लिए कुछ एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। उन्होंने फैंस को भी इन्हें फॉलो करने के लिए कहा है। मलाइका का ये वीडियो फुल निर्देशों के साथ मौजूद हैं, जहां एक्सरसाइज कैसे करनी हैं और कितनी बार करनी है। सब लिखा हुआ है। यहां मलाइका की इस वायरल फिटनेस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Malaika Arora is one of the hottest celebs in the industry, thanks to her fitness regime which she follows religiously. Her favourite yoga pose is Marichi's pose of (Sage pose).
मलाइका अरोड़ा ने बताया फिटनेस का राज
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिस के कपड़ों में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा हाथ में डंबल लिए कुछ एकरसाइज कर रही हैं, जिनसे उनकी कमर की शेप मेंटन रखने में मदद मिलती है। सोशल मीडिया पर मलाइका का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने लिखा, 'फिटनेस के मामले में बॉलीवुड में मलाइका के आगे कोई नहीं है।'
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
