Katrina Kaif Pregnancy Rumors: कैटरीना कैफ अब भारत वापस लौट आई हैं, मुंबई एटरपोर्ट से बाहर आते हुए एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लंबे समय तक सुर्खियों से दूर रहने के बाद वह मुंबई में वापस आ गई हैं। बीते काफी समय से एक्ट्रेस जर्मनी में थीं। वायरल वीडियो में वह एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं, उन्होंने काले जैकेट और हल्के नीले रंग के जॉगर्स के साथ एक ओवरसाइज सफेद शर्ट पहनी हुई थी। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट यूजर्स ने अभिनेत्री के ढीले-ढाले कपड़ों के कारण उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोग एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया है। आइए यहां उनकी वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, 'क्या कैटरीना प्रेग्नेंट हैं?' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं। क्योंकि वह अपना पेट छिपा रही हैं।' इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार ओवरसाइज कपड़ों में ही स्पॉट हुई हैं। इस बीच लोगों का मानना है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
इस बीच विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका गाना 'तौबा तौबा' और 'जानम' भी काफी ट्रेंड हो रहा है। कैटरीना कैफ ने भी विक्की कौशल के डांस की जमकर तारीफ की है।
