Katrina Kaif ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- 'अपनी रफ्तार से आगे...'

Katrina Kaif on Body Shaming: मां बनने के बाद कैटरीना कैफ को बढ़े वजन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अब एक्ट्रेस ने बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है।

मां बनने के बाद एक महिला की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं, लेकिन जब उसके शरीर में आए बदलावों पर लोग सवाल उठाने लगें, तो यह परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ हुआ। बेटे को जन्म देने के बाद जब कैटरीना पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति समारोह में पहुंचीं, तो सोशल मीडिया पर उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया गया। अब कैटरीना ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा है कि वह दूसरों की राय के बजाय अपनी जिंदगी और खुशियों पर ध्यान देना चाहती हैं।-(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan की King का नया पोस्टर देख गदगद हुए करण जौहर)

katrina kaif

कैटरीना कैफ ने दिया करारा जवाब (pic credit-instagram)

कैटरीना कैफ ने कही ये बात

Vogue India को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने कहा कि आज हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां लोग दूसरों की राय से प्रभावित होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला का शरीर कई बदलावों से गुजरता है। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी है। कैटरीना ने यह भी कहा कि अगर जानकारी होने के बाद भी कोई महिला के शरीर को गलत नजर से देखता है, तो यह उसकी अपनी सोच है। इसे जानकारी की कमी का बहाना बनाकर सही नहीं ठहराया जा सकता। कटरीना ने अपनी फिटनेस को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि वह जानती हैं कि उनके शरीर को कब और किस तरह की देखभाल की जरूरत है। वह अपनी फिटनेस पर काम करेंगी, लेकिन अपने हिसाब से और अपनी रफ्तार से।

End of Feed