7 फिल्मों को ठोकर मारकर खूब पछताई थीं श्रीदेवी, रिलीज होते ही सब हुईं ब्लॉकबस्टर

Sridevi Rejected Movies: एसएस राजामौली की 'बाहुबली' से लेकर शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' सहित श्रीदेवी ने कई फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया है। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Feb 24 2026, 15:59 IST
7 फिल्मों को ठोकर मारकर खूब पछताई थीं श्रीदेवी...Image Credit : IMDb01 / 08

7 फिल्मों को ठोकर मारकर खूब पछताई थीं श्रीदेवी...

Sridevi Rejected Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज यानी 24 फरवरी को आठवीं पुण्यतिथि है। श्रीदेवी ने बहुत छोटी उम्र से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। अपने करियर के दौरान श्रीदेवी ने सदमा, नगीना, चांदनी, इंग्लिश विंग्लिश, मिस्टर इंडिया, जुदाई और चालबाज जैसी कई यादगार फिल्में की, जिनसे उन्हें अलग पहचान भी मिली। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें श्रीदेवी ने रिजेक्ट कर दिया था। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

'बाहुबली'Image Credit : IMDb02 / 08

'बाहुबली'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी को फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी की भूमिका ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया और यह किरदार राम्या कृष्णन की झोली में आ गिरा।

'मोहब्बतें'Image Credit : IMDb03 / 08

'मोहब्बतें'

मेकर्स इस मूवी में अमिताभ बच्चन के अपोजिट श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बाद में यह किरदार ही फिल्म से हटा दिया गया था।

'बाजीगर'Image Credit : IMDb04 / 08

'बाजीगर'

इस फिल्म में श्रीदेवी को डबल रोल ऑफर हुआ था लेकिन एक्ट्रेस के मना करने के बाद मेकर्स ने फिल्म की कहानी बदलाव कर दिया था।

'बागबान'Image Credit : IMDb05 / 08

'बागबान'

अमिताभ बच्चन की इस फैमिली ड्रामा में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार हेमा मालिनी ने निभाया था। यह रोल श्रीदेवी के हिस्से आता, अगर उन्होंने इसे रिजेक्ट ना किया होता।

'दिल तो पागल है'Image Credit : IMDb06 / 08

'दिल तो पागल है'

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'दिल तो पागल है' में पूजा किरदार श्रीदेवी ने ठुकरा दिया था। यह रोल बाद में माधुरी दीक्षित के हिस्से चला गया।

'डर'Image Credit : IMDb07 / 08

'डर'

शाहरुख खान और सनी देओल की फिल्म 'डर' में जूही चावला ने किरण की भूमिका निभाई थी। बहुत कम लोग यह जानते है कि ये रोल सबसे पहलेश्रीदेवी को ऑफर हुआ था।

'बेटा'Image Credit : IMDb08 / 08

'बेटा'

इस मूवी के लिए मेकर्स की पहली पसंद श्रीदेवी थी। बाद में यह भूमिका माधुरी दीक्षित के हिस्से चली गई और उनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ हिट साबित हुई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!