Merry Christmas Poster: पोस्टर में कैटरीना- विजय के बीच में दिखीं जबरदस्त केमिस्ट्री, मेकर्स ने बदली फिल्म की रिलीज डेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 17, 2023, 02:58 PM IST

Merry Christmas Poster: कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस का नया पोस्टर हुआ आउट। फिल्म का पोस्टर फैंस को बेहद पंसद आ रहा है। पोस्टर में विजय और कैटरीना अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म?

Merry Christmas Poster: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कैटरीना के साथ विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। पहली बार कैटरीना और विजय साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में कैटरीना और विजय साथ में दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को भी बदल दिया है। पहले मेरी क्रिसमस को 25 दिसंबर 2023 को रिलीज करने वाले थे। अब फिल्म की डेट बदल गई है।

katrina (3)

Katrina Kaif and Vijay Sethupathi (credit pic: instagram)

मेरी क्रिसमस अब 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। श्री राम राघवन ने अंधाधुंध, मोनिका और ओह मॉय डार्लिंग जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

End of Feed