अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। पिछले कुछ दिनों से ये खबर छाई हुई है कि अभिषेक राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। फैंस लगातार कमेंट कर रहे थे। अब इस खबर पर अभिषेक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिषेक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मुझे पॉलिटिक्स का पी तक नहीं पता है। मुझे पॉलिटिक्स के बारे में कुछ नहीं पता है। मैं एक्टर हूं और इस बात से बेहद खुश हूं।
अभिषेक के पॉलिटिक्स ज्वाइंन करने की खबर ने तहलका मचा दिया था। इस खबर को पढ़ने के बाद बच्चन परिवार के लोग भी हैरान हो गए थे। बच्चन परिवार के करीबी दोस्त ने बताया, जाया जी ने अभिषेक को चिढ़ाने के लिए कहा तुमने इतना बड़ा फैसला ले लिया और हमें बताया भी नहीं। अभिषेक विदेश में थे और उनका कहना था किस बारे में नहीं बताया। हमारे परिवार के लिए ये न्यूज एक जोक की तरह थी।
अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन राजनीति में एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन ने भी राजनीति में एंट्री की थी। लेकिन उन्होंने बहुत ही जल्द राजनीति छोड़ दी थी। जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया था कि आपके परिवार में कोई राजनीति में कभी आएगा। इस पर अमिताभ ने कहा था कि मैं अपने परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से कुछ नहीं बोल सकता हूं।
