बॉलीवुड

Aashiqui 3 में पक्की हुई कार्तिक आर्यन की एंट्री! प्रीतम और अनुराग कश्यप संग मीटिंग में आए नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 5, 2023, 08:28 AM IST

Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों वह अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनने वाली आशिकी 3 को लेकर सुर्खियों में है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

Image

Aashiqui 3

Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों वह अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनने वाली आशिकी 3 को लेकर सुर्खियों में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लव आजकल 2 के बाद अब एक बार फिल्म सारा और कार्तिक आशिकी 3 में रोमांस करते नजर आ सकते हैं। अनुराग कश्यप दोनों को एक साथ ऑन स्क्रीन पेयर करना चाहते हैं। इस बीच अब टी सीरीज के ऑफिस में अनुराग कश्यप, कार्तिक आर्यन और प्रीतम के बीच मीटिंग हुई है। इस बीच तीनों को एक साथ स्पॉट किए जाने पर फैंस का मानना है कि अब जल्द ही आशिकी 3 पर काम शुरू होने वाला है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टी-सीरीज के ऑफिस में हुई मीटिंग

सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन, अनुराग कश्यप और प्रीतम का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों टी सीरीज के ऑफिस से निकलते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अब फैंस का मानना है कि आशिकी 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाला है। बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों कबीर खान की फिल्म चंदू चैम्पियन की शूटिंग कर रहे हैं। फैंस आशिकी 3 के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आशिकी और आशिकी 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी, अब आशिकी 3 से भी दर्शकों को ऐसी ही उम्मीदे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article