Chandu Champion Poster Reaction: Kartik Aryan की धांसू बॉडी देखकर खुला रह गया फैंस का मुंह, जाने लोगों को कितना पसंद आया ये न्यू लुक

Chandu Champion Poster Fans Reaction: पोस्टर को अपलोड हुए महज कुछ ही मिनट हुए है कि फैंस ने इसपर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कार्तिक को चाहने वालों ने इसे सुपर-डूपर हिट बताया है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये नकली बॉडी है। आइए आपको बताते हैं फैंस ने क्या कहा

Chandu Champion Poster Fans Reaction: कबीर खान( Kabir Khan) निर्देशित कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) की अपकमिंग फिल्म 'चंदु चैंपियन' का नया पोस्टर सामने आया है। इसमें कार्तिक एक धावक के रूप में लंगोट बांधकर दौड़ लगा रहे हैं। उनकी इतनी फिट बॉडी देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी की रह गई। कार्तिक आर्यन को इस लुक में देखकर हर कोई हैरान हो गया। पोस्टर को अपलोड हुए महज कुछ ही मिनट हुए है कि फैंस ने इसपर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कार्तिक को चाहने वालों ने इसे सुपर-डूपर हिट बताया है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये नकली बॉडी है। आइए आपको बताते हैं फैंस ने क्या कहा

Chandu Champion Poster Fans Reaction

कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है चैम्पीयन आ रहा है। इसमें देख सकते हैं कि वह मैदान पर दौड़ लगा रहे हैं। एक धावक की तरह उनकी बॉडी बनी हुई है, चेहरे पर जीत की भूख और आँखों में चमक दिखाई दे रही है। कार्तिक का ये लुक देखकर हर कोई हैरानी में पड़ गया। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा - वह आदमी जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया, , कार्तिक तुम्हारी कड़ी मेहनत परिवर्तन में भी दिखाई दे रही है ,14 जून का इंतजार नहीं कर सकते। अन्य यूजर ने लिखा कार्तिक आर्यन का ट्रांसफॉर्मेशन असाधारण लग रहा है।उम्मीद है कि ट्रेलर इस सप्ताह रिलीज होने पर और अधिक लोगों की भौंहें चढ़ जाएंगी। कार्तिक आर्यन के फैंस को पोस्टर देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि ये वही कार्तिक है।

End of Feed