बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को हाल ही में मीडिया ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जहां ली गईं उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिखाई दे रहे हैं। किंग खान को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान की नई फिल्म किंग शुरू करने वाले हैं। वायरल हो रही तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि फोटोज में किंग खान का जो लुक दिखाई दे रहा है, वो उनकी अपकमिंग मूवी किंग से है। फैंस को किंग खान का ये लुक काफी पसंद आ रहा है जिस कारण वो इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
बेटी सुहाना खान की डेब्यू मूवी में डॉन का किरदार निभाएंगे शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म किंग में डॉन का रोल निभाने का फैसला लिया है। फिल्म किंग एक रिवेंज ड्रामा होगी, जिसे डायरेक्टर सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। डायरेक्टर सुजॉय घोष ने फिल्म की कहानी लिख ली है, जो किंग खान को पसंद आई है। यही कारण है कि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा होने का फैसला लिया है।

Shah Rukh Khan King Look Leaked Viral

Shah Rukh Khan King Look Leaked

Shah Rukh Khan King Look
बीते साल शाहरुख खान ने दी हैं 3 सुपरहिट फिल्में
साल 2023 में शाहरुख खान पठान, जवान और डंकी नाम की तीन फिल्में लेकर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। जहां जवान और पठान में किंग खान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दिए थे तो वहीं डंकी में उन्होंने दर्शकों को हंसाने का काम किया था। फैंस को किंग खान की ये तीनों ही फिल्में काफी पसंद आई थीं। जबां पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं डंकी ने 600 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही ओटीटी पर कदम रख दिया है। कुछ वक्त पहले उनकी द आर्चीज आई थी, जिसे जोया अख्तर ने बनाया था। नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट को बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन सुहाना के काम को सराहा गया था।
