बॉलीवुड

Chandu Champion के नए पोस्टर में लंगोट पहने दिखे कार्तिक आर्यन, शक्ल पहचानना भी हुई मुश्किल

Chandu Champion New Poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) का नया पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन की लुक बिल्कुल पहचान ही नहीं आ रहा है। फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है, इससे पहले अब यह पोस्टर वायरल हो रहा है।

Image

Kartik Aaryan Starrer Chandu Champion New Poster Out

Kartik Aaryan Starrer Chandu Champion New Poster: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। आज 15 मई को चंदू चैम्पियन का नया पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म को मशहूर डायरेक्टर कबीर खान ने बनाया है, वहीं फिल्म में कार्तिक आर्यन को एक बेहद नए अवतार में देखा जाएगा। इस नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन की लुक बिल्कुल पहचान ही नहीं आ रहा है। चेहरे से लेकर पूरी बॉडी बिल्कुल अलग लग रही है, पोस्टर में लंगोट रहने हुए कार्तिक आर्यन काफी पतले नजर आ रहे हैं।

फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है, इससे पहले अब यह पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के सामने आते ही यूजर्स कार्तिक आर्यन के डेडीकेशन की भी तारीफ कर रहे हैं, आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Chandu Champion का नया पोस्टर आया सामने

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन को लेकर अभी से ही काफी हाइप है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाल ने प्रोड्यूस किया है, जिसे 14 जून को देशभर में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की रिलीज से पहले मूवी के इस नए पोस्टर ने फैंस की बेसब्री और भी बढ़ा दी है। लंगोट में भागते हुए कार्तिक आर्यन का ये पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article