72th National film Awards: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलते ही झूम उठे Kartik Aaryan, यामी गौतम भी हुईं इमोशनल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2026, 08:39 AM IST

Kartik Aaryan And Yami Gautam National Award: कार्तिक आर्यन ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। अवॉर्ड का ऐलान होते ही उनका खुशी से झूमता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।

Kartik Aaryan And Yami Gautam National Award: इन दिनों 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट सामने आई है। इस विनर लिस्ट के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। इस बार कई नए स्टार्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस बार कार्तिक आर्यन के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। एक्टर को फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, कार्तिक अपनी खुशी रोक नहीं पाए। कार्तिक आर्यन ने इस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Kartik Aaryan And Yami Gautam National Award

कार्तिक आर्यन और यामी गौतम का रिएक्शन (Image Source: Kartik Aaryan Instagram/ IMDb)

खुशी से झूम उठे फैंस

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह कार्तिक आर्यन की अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने की ऐलान होते ही कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में कार्तिक अपने परिवार के साथ नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की लाइव घोषणा देखते नजर आए। जैसे ही उनका नाम अनाउंस किया गया, कार्तिक खुशी झूम उठे। वीडियो में परिवार के लोग खुशी मना रहे थे और कार्तिक को बधाई दे रहे थे। वीडियो का सबसे इमोशनल पल वो था जब कार्तिक की मां ने प्यार से उनके गाल पर किस किया। ये पल देखकर और भी ज्यादा भावुक कर देने वाला था।

End of Feed