Kartik Aaryan's Next With Reema Kagti: कार्तिक आर्यन अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। अनुराग बसु से लेकर कबीर खान सहित कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों के लिए कार्तिक आर्यन हाथ मिला चुके हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को रीमा कागती की नई फिल्म ऑफर हुई है। रीमा कागती (Reema Kagti) संग कार्तिक आर्यन की इस मूवी के लिए बातचीत जारी है। हालांकि अभी तक ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं लेकिन हरी झंडी मिलने के बाद कार्तिक-रीमा फैन्स को बड़ा तोहफा दे सकते हैं।
रीमा कागती की नेक्स्ट में दिखेंगे कार्तिक आर्यन (Pic Credit: Instagram)
रीमा कागती संग काम करेंगे कार्तिक आर्यन
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और रीमा कागती (Reema Kagti) एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने को तैयार हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण नम पिक्चर्स के बैनर तले किया जाएगा। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए लीड हीरोइन की तलाश अभी भी जारी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ किस हसीना की जोड़ी बनती है। (इसे भी पढ़ें: 'Samrat Prithviraj' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर Mukesh Khanna ने कसा तंज, बोले 'उनकी गलती है...')
रीमा कागती की बात करें तो वो 'तलाश', 'गोल्ड', 'दहाड़' और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' जैसे प्रोजेक्ट्स को डायरेक्ट करने के लिए जानी जाती हैं। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन भी एक ऐसे किरदार की तलाश में हैं, जो उन्हें एक नया आकर दे। अगर रीमा कागती संग उनकी यह मूवी बनती है तो यह उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में एक खास और अनोखा प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। (इसे भी पढ़ें: 'Bhooth Bangla' के लिए Akshay Kumar ने घटाई अपनी फीस, जानिए क्या है पूरा मामला)
कार्तिक आर्यन की पाइपलाइन में हैं कई प्रोजेक्ट्स
कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले ही अनुराग बसु की रोमांटिक-ड्रामा की शूटिंग को पूरा किया है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ श्रीलीला नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन को करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'नागजिला' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास कबीर खान की एक नई एक्शन-थ्रिलर भी है।
