पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Kartik Aaryan ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फोटो हुई वायरल

Kartik Aaryan at Mahakaleshwar Temple In Ujjain: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद अब उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महादेव के दर्शन किए हैं।

Kartik Aaryan at Mahakaleshwar Temple In Ujjain: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को हाल ही में उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड पाने के बाद कार्तिक आर्यन ने अब उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। कार्तिक आर्यन ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आध्यात्मिक यात्रा की। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें महादेव की भक्ति में लीन देखा जा सकता है। कार्तिक आर्यन के साथ इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। कार्तिक ने यह सम्मान मलयालम सुपरस्टार मम्मूटी के साथ शेयर किया। मम्मूटी को 'ब्रह्मयुगम' फिल्म के लिए अपना चौथा नेशनल अवॉर्ड मिला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Batwara 1947' रिलीज से पहले मुंबई में इस दिन होगी Sunny Deol स्टारर 'Damini' की स्क्रीनिंग, जानिए डेट)

Kartik Aaryan at Mahakaleshwar Temple In Ujjain

पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन

महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक आर्यन ने लिया महादेव का आशीर्वाद

कार्तिक आर्यन ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में यात्रा करते हुए फोटो शेयर की। अभिनेता हल्के रंग की गुलाबी शर्ट में प्रार्थना करते नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मंदिर की फोटो पोस्ट की और कैप्शन लिखा, 'जय महाकाल।' सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के मंदिर में दर्शन करते हुए कई वीडियोज भी सामने आए हैं। फैन्स भी कार्तिक आर्यन की पिक्स और वीडियोज को लाइक कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर Sonakshi Sinha ने शेयर की तस्वीर, कहा, 'लोगों की हड्डियां और पूरे देश का दिल टूटा...')

कार्तिक आर्यन को कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में देखा गया था। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस मूवी में मुरलीकांत पेटकर की भूमिका को बड़े परदे निभाने के लिए अभिनेता काफी मेहनत की थी। इसके अलावा अब उन्हें जल्द हेई अनुराग बसु की रोमांटिक मूवी में देखा जाएगा, जिसमें श्रीलीला उनके साथ दिखाई देंगी।

End of Feed