बॉलीवुड के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है क्योंकि वो अपनी बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है कि वो जल्द ही शादी करेंगी और उनकी सगाई हो चुकी है। दिशानी चक्रवर्ती ने सगाई की प्यारी-प्यारी फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया है कि उनसे अब शादी की तारीख का इंतजार नहीं हो रहा है क्योंकि वो जल्द से जल्द शादी करना चाहती हैं।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Kartik Aaryan ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फोटो हुई वायरल
Dishani Chakraborty ने शेयर की दादा के दामाद संग PICS
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इंस्टाग्राम पर अपने होने वाली पति के साथ कुछ प्यारी फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दिशानी द्वारा शेयर की गई इंगेजमेंट पिक्स में दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं। जहां दिशानी सफेद रंग के गाउन में हैं तो वहीं उनके पति ब्लैक रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'मुझे एंटी नेशनल का टैग...' CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे Diljit Dosanjh
कौन हैं Mithun Chakraborty के होने वाले दामाद?
जिन लोगों को नहीं पता है कि मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद कौन हैं तो उन्हें हम बता दें कि दिशानी ने माइल्स मैंटजारिस से सगाई की है और जल्द ही उनकी पत्नी बनेंगी। माइल्स पेशे से स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरिस्ट हैं। दोनों ने कैलिफोर्निया में एक-दूसरे के साथ सगाई की है और वहीं से ये प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
