Kartik Aaryan करेंगे जॉम्बी संग 2-2 हाथ, 'शेरशाह' डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ बनी जोड़ी

Kartik Aaryan doing Zombie film: अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से लगातार फिल्मों में एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि वो नए-नए डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं ताकि वो अलग-अलग तरह के रोल कर पाएं। खबरों की मानें तो वो अपनी अगली फिल्म में जॉम्बीज से भिड़ते दिखाई देंगे।

Kartik Aaryan doing Zombie film: अभिनेता कार्तिक आर्यन को दर्शक रॉम-कॉम एक्टर के तौर पर ही जानते थे लेकिन पिछले कुछ समय से वो जैसी-जैसी मूवीज साइन कर रहे हैं, उन्हें देखकर ये कहा जा सकता है कि वो अपनी इमेज पूरी तरह से बदलने की कोशिश में हैं। कार्तिक आर्यन के अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में रोमांटिक ड्रामा से लेकर फैंटसी मूवीज तक सब हैं और अब इसमें जॉम्बी मूवी भी जुड़ने जा रही है। ताजा खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन ने शेरशाह डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ एक जॉमेबी मूवी के लिए हाथ मिलाया है, जो जल्द ही शुरू होने वाली हैं।

Kartik Aaryan Zombie Movie

Image Source: Grok

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'कार्तिक आर्यन काफी लम्बे समय से जॉम्बी मूवी की तलाश में थे, जो आखिरकार खत्म हो गई है। उन्होंने डायरेक्टर विष्णुवर्धन की मूवी के लिए हरी झंडी दे दी है। विष्णुवर्धन ने एक शानदार स्क्रिप्ट डेवलप की है, जो कार्तिक को बहुत पसंद आई है। कार्तिक और विष्णु इसे जुलाई 2026 तक शुरू करने की सोच रहे हैं।'

End of Feed