OMG: माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक सीन करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, धक-धक गर्ल ने पकड़ लिए 'रूह बाबा' के कान

Kartik Aaryan and Madhuri Dixit Romantic Scene: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक साथ फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगे। इस बीच अब कार्तिक ने माधुरी संग रोमांटिक फिल्म करने की गुजारिश की है।

Kartik Aaryan on doing Romantic Scene with Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), विद्या बालन (Vidya Balan) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भी नजर आने वाली है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इस समय भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वह काफी इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का हो गया बड़ा नुकसान, सिंघम अगेन की हुई बल्ले-बल्ले

Kartik Aaryan wants to do romantic scene with Madhuri Dixit

Kartik Aaryan wants to do romantic scene with Madhuri Dixit

कार्तिक के बयान ने सभी को किया हैरान

इस बीच अब एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कार्तिक और माधुरी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कार्तिक कहते दिख रहे हैं कि वह माधुरी के साथ एक रोमांटिक फिल्म में कास्ट होना चाहते हैं। इस बयान ने माधुरी के साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया है। यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed