Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वह अब सिंगल हैं और किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। अर्जुन के इस बयान का वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस बात को मान चुके हैं कि अर्जुन और मलाइका अब साथ नहीं है। हालांकि इस बयान के आने के कुछ घंटों बाद ही मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर प्यार, रोमांस और कनेक्शन पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। यह भी पढ़ें- Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 3 का हो गया बड़ा नुकसान, सिंघम अगेन की हुई बल्ले-बल्ले
मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
बुधवार को मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक कोट शेयर किया। इसमें लिखा था, 'एक सेकंड के लिए दिल को छूना किसी आत्मा को जीवन भर के लिए छू सकता है।' कोट के बाद गुड मॉर्निंग मैसेज भी था। मलाइका ने पोस्ट में अर्जुन कपूर के बयान या ब्रेकअप को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। कि यह एक सामान्य गुड मॉर्निंग मैसेज था। हालांकि फैंस को लग रहा है कि यह अर्जुन कपूर के बयान से ही जुड़ा हुआ है।

सोमवार को अर्जुन कपूर सिंघम अगेन की टीम के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में राजनेता राज ठाकरे द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में शामिल हुए।वहां अर्जुन ने कहा, 'नहीं अभी सिंगल हूं। रिलैक्स करो। अर्जुन ने आगे कहा, 'इन्होंने 'लंबा और सुंदर' बोला, ऐसा लग रहा है कि शादी की बात कर रहे हैं। इसलिए मैंने बोला रिलैक्स करो पहले।ट
