बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) के प्रमोशन में बिजी है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में एक्टर अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस महीने 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है। एक्टर से पूछा गया कि आपने लव रंजन के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कर में आपकी जगह रणबीर सिंह को कास्ट किया। क्या इस वजह से आपके और लव रंजन के रिश्ते में कोई बदलाव आया है।
Kartik Aaryan (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Munjya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चला हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' का जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़
क्या रणबीर को लेने से लव रंजन से खफा है कार्तिक
एक्टर ने कहा मुझे लव रंजन ने इसके बारे में बताया था और मैं उनके फैसले की इज्जत करता हूं। एक्टर ने आगे कहा, एक डायरेक्टर सभी फिल्मों में एक ही एक्टर को कास्ट नहीं कर सकता है। इस वजह से मेरे और उनके रिलेशन में कोई फर्क नहीं आया है। लव रंजन अपनी टीम को लेकर काफी पॉजेस्वि है। मैं उनके साथ जल्द काम करूंगा।
लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से कार्तिक ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका मोनोलॉग काफी फेमस हुआ था। इसके बाद दोनों ने सोनू के टीटू की स्वीटी में काम किया था। इस फिल्म ने एक्टर को रातोंरात स्टार बना दिया। कार्तिक लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार में कैमियो रोल में नजर आए थे। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
