बॉलीवुड

Kangana Ranaut के साथ हुए थप्पड़कांड पर बोले Ex-बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन, कहा- 'यह बिल्कुल गलत हुआ है..'

Adhyayan Suman Reacts to Kangana Ranaut Being Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ हुए थप्पड़ कांड पर अब कई स्टार्स रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच अब कंगना रनौत के एक्स रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य सुमन ने भी इस घटना पर चुप्पी तोड़ी है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Adhyayan Suman Reacts to Kangana Ranaut Being Slapped

Adhyayan Suman Reacts to Kangana Ranaut Being Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एपरपोर्ट पर एक CISF महिला कॉन्सटेबल ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर काफी हंगामा भी मच गया है। कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी कंगना रनौत के साथ हुए इस थप्पड़कांड पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच अब कंगना रनौत के एक्स बायफ्रेंड अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) ने भी कंगना रनौत के पक्ष में बयान दिया है। अध्ययन के साथ ही उनके पिता और एक्टर शेखर सुमन ने भी इस घटना की निंदा की है और कंगना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कियाहै।

इस बीच अब अध्ययन और शेखर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगा है। इसकी एक वजह कंगना के साथ अध्ययन का एक्स रिलेशन भी बताया जा रहा है। आइए अब उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

कंगना रनौत के पक्ष में बोले अध्ययन और शेखर सुमन

शेखर सुमन ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा, ‘यह किसी के भी साथ हो यह बहुत गलत है, वह अब मंडी से एक सम्मानित सांसद हैं। अगर आप विरोध करना भी चाहते हैं तो इसका एक सभ्य तरीका है, ऐसे हिंसा नहीं कर सकते हैं। यह बहुत ही गलत बात है। इसके साथ ही अध्ययन सुमन ने भी रिएक्टर करते हुए कहा, ‘अगर आपके मन में पर्सनल गुस्सा भी है तो भी यह करना सही नहीं है। यह बहुत गलत है, किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए।’

बता दें कि साल 2009 में अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का ब्रेकअप हो गया था। दोनों का रिश्ता काफी अनबन के बाद ही खत्म हुआ था। जिस वजह से अब अध्ययन का कंगना को सपोर्ट करना काफी हैरान करने वाला है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article