बॉलीवुड

Sooraj Barjatya की अगली फिल्म में सलमान खान का पत्ता साफ नहीं करेंगे Kartik Aryan, इस कारण पीछे खींच लिए हाथ!!

Kartik Aaryan in Sooraj Barjatya's Next: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों कई प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी नई फिल्म चंदू चैम्पियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रमोशन के दौरान खबरें आ रही थीं कि कार्तिक सलमान खान को सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में रिप्लेस करने वाले हैं लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि कार्तिक ये फिल्म नहीं करने वाले हैं।

Image

Salman Khan, Sooraj Barjatya and Kartik Aaryan

Kartik Aaryan will not Replace Salman Khan in Sooraj Barjatya's Next: सूरज बड़जात्या की फैमिली एंटरटेनर को दर्शक काफी पसंद करते हैं। सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी माना जाता है। पिछले कुछ समय से सलमान खान और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम की शादी' को लेकर खबरों का बाजार गर्म था। ऐसा सुनने में आ रहा था कि सलमान और सूरज दोबारा इस मूवी के लिए साथ आएंगे लेकिन बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आईं कि सूरज बड़जात्या ने कुछ कारणों को चलते कार्तिक को इस फिल्म के लिए साइन किया है। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक ने भाईजान की इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं। तो क्या सलमान ही फिल्म में नजर आएंगे? आखिर कार्तिक ने इस फिल्म को करने से इनकार क्यों कर दिया है? यहां इन सवालों के जवाब पर एक नजर डालते हैं।

कार्तिक ने क्यों नहीं किया सलमान खान को रिप्लेस?

हमारे सहयोगी ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सूरज बड़जात्या और कार्तिक आर्यन के बीच एक मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में कार्तिक ने सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म करने से इनकार कर दिया है। कार्तिक इन दिनों कई प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिस वजह से डेट न होने की वजह से वह सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म नहीं कर पा रहे हैं।

वही अगर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट पर नजर डालें तो वह भूल भुलैया 3, कबीर खान की चंदू चैम्पियन और अनुराग बसु की आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। दर्शक कार्तिक आर्यन की तीनों ही फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं सलमान खान भी अगले साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article