कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे को सबके सामने लगाया गले, वीडियो देख फैंस ने कहा-"दोनों की केमिस्ट्री तो कमाल..."

अनन्या पांडे हाल ही में जी सिने अवार्ड्स 2025 में शामिल हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने साड़ी कैरी की थी, जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। इस बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कार्तिक आर्यन को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) हमेशा अपने कमाल के फैशन सेंस और अपनी सुंदरता को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस जी सिने अवार्ड्स 2025 का हिस्सा बनी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी बीच एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कार्तिक आर्यन सबसे सामने अनन्या पांडे को गले लगा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सबकीं निगाहें जाकर ठहर गईं।

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था। फिल्म "पति पत्नी और वो" में दोनों और ज्यादा करीब आ गए थे। अब इस वायरल वीडियो में एक्स कपल एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री को कमाल की बता रहे हैं।

साड़ी में सुंदर लगी अनन्या पांडे

इस दौरान अनन्या पांडे ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ सिपंल सी साड़ी कैरी की है, जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। वही कार्तिक आर्यन ने इस दौरान एक ब्लू सूट कैरी किया है, जिसमें वो बहुत ज्यादा स्मार्ट लग रहे हैं। फैंस एक्स कपल की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद कर रही है।

अनन्या पांडे की आने वाली फिल्में

अनन्या पांडे की आने वाली फिल्मों में "चांद मेरा दिल", "कपकप्पी" शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में वेब सीरीज "कॉल मी बे" में भी काम किया है। कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ श्रीलीला की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि कार्तिक आर्यन श्रीलीला को डेट कर रहे हैं।

End Article
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने ...

End of Feed