Kartik Aaryan ग्रीस की इस हसीना को कर रहे हैं डेट? गोवा से वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल संग फोटो; खूब लग रहे हैं कयास

Kartik Aaryan Dating Speculation Starts With UK Based Girl: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन हाल ही में वह अपने डेटिंग लाइफ के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। कार्तिक आर्यन का नाम अब ग्रीस की एक हसीना के साथ जुड़ रहा है।

Kartik Aaryan Dating Speculation Starts With UK Based Girl: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। कार्तिक आर्यन आखिरी बार 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म में नजर आए, जिसमें कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे के साथ मुख्य भूमिका अदा की। हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने में नाकाम साबित हुई। लेकिन इन सबसे इतर कार्तिक आर्यन हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, श्रीलीला के बाद अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम यूके की एक हसीना के साथ जुड़ रहा है। कार्तिक आर्यन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोगों ने उनके डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिये हैं।

kartik aaryan dating greece based girl

फोटो क्रेडिट- कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने गोवा से जुड़ी अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कीं। अपनी एक फोटो में कार्तिक आर्यन बीच पर चिल करते नजर आए। लेकिन उसी लोकेशन से यूके की एक हसीना की फोटो भी सामने आई है, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिये कि गोवा में कार्तिक आर्यन अकेले बिल्कुल नहीं थे। बल्कि किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रहे थे। कार्तिक आर्यन की फोटो में उनके सिर्फ पैर नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके साथ में मौजूद बेंच बिल्कुल वैसा ही है, जैसा ग्रीस की महिला की फोटो में है। ऐसे में लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं। लेकिन इस मामले पर अभी तक कार्तिक आर्यन या उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। टाइम्स नाउ नवभारत भी कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed