'Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri' के लिए करण जौहर से कार्तिक आर्यन ने वसूली मुंहमांगी रकम !! आंकड़े जान खुल जाएंगी आखें

Kartik Aaryan's Fees for Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) की रोमांटिक मूवी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) करने के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) मुंहमांगी रकम वसूली है।

Kartik Aaryan's Fees for Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर और एक्टर कार्तिक आर्यन ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर रोमांटिक मूवी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) साथ में करने का फैसला किया था। बीते दिन करण जौहर (Karan Johar) और कार्तिक आर्यन ने इस मूवी की अनाउंसमेंट भी की। कई रिपोर्ट्स में यह बार-बार दवा किया जा रहा है कि फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' करने के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने करण जौहर से मोटी रकम वसूली है।

Kartik Aaryan's Fees for Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

कार्तिक आर्यन ने बढ़ाई अपनी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने अब अपनी फीस में बड़ा इजाफा किया है। सूत्र ने जूम एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल से बात करते हुए बताया कि करण जौहर की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' करने के लिए कार्तिक आर्यन ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यह एक बड़ी रकम है, जो कार्तिक आर्यन ले रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स का हिस्से बनते ही कार्तिक आर्यन की फीस में भी बढ़ोतरी हुई है। यह सब कार्तिक आर्यन की मार्किट वैल्यू को देखते हुए हुआ है। फीस बढ़ाने की खबरों पर कार्तिक आर्यन और करण जौहर में से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

End of Feed