बॉलीवुड

Dr. Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौत की खबर सुनकर रोया बॉलीवुड, सनी देओल-मनोज बाजपेयी समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Dr. Manmohan Singh Death Live Updates: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh Died) ने बीती रात इस दुनिया से विदा ली, जिसके बाद पूरे देश में दुख की लहर सी दौड़ गई। डॉक्टर मनमोहन सिंह की मौत से बॉलीवुड में भी उदासी का माहौल है और कलाकार लगातार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Image

Manmohan Singh Death

Dr. Manmohan Singh Death Live: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने नेतृत्व से न केवल पूरे भारत को नई दिशा दिखाई बल्कि अपने शालीन व्यवहार से बताया कि राजनीति में गलत बयानबाजी किए बिना भी खास जगह बनाई जा सकती है। बीती रात डॉ. मनमोहन सिंह ने एम्स में अपनी आखिरी सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 दिसम्बर 2024 की रात 8 बजे डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया, इसी के बाद से लगातार बॉलीवुड कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सनी देओल, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों ने ट्वीट करके डॉ. मनमोहन सिंह को आखिरी सलाम पेश किया है।

अभिनेता सनी देओल ने ट्वीट करके डॉ. मनमोहन सिंह के लिए लिखा है, 'मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह की मौत की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। वो एक दूरदर्शी लीडर थे, जिन्होंने भारत की इकॉनमी को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था। उन्होंने देश को आगे बढ़ाने में जो योगदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।'

एक्टर मनोज बाजपेयी ने लिखा है, 'मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर से बहुत आहत हूं। वो एक स्टेट्समैन थे, जिनका देश के लिए किया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'

भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकार रवि किशन ने लिखा है, 'पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति'

एक्टर संजय दत्त ने भी ट्वीट के जरिए डॉक्टर मनमोहन सिंह के लिए श्रद्धांजलि दी है और लिखा है 'मैं मनमोहन सिंह जी की मृत्यु की खबर से बहुत ही दुखी हूं। देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।'

बॉलीवुड के दूसरे कलाकार रितेश देशमुख, रणदीप हुड्डा, और माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर मनमोहन सिंह को नमन किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article