बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म के स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। जाह्नवी ने फिल्म के स्क्रीनिंग पर वेटरन एक्ट्रेस रेखा को भी न्योता भेजा था। रेखा (Rekha) फिल्म के स्क्रीनिंग पर नजर आईं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिया। इतना ही नहीं रेखा ने उलझ के पोस्टर में जाह्नवी की फोटो को किस किया और उनकी अपकमिंग फिल्म को ढेर सारी बधाई दी। एक्ट्रेस का ये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। एक्ट्रेस के इस जेश्चर ने फैंस पर जमकर प्यार लुटाया।
फिल्म की स्क्रीनिंग पर रेखा सिल्क की साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गजरे के साथ कंप्लीट किया था। रेखा सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थी। स्क्रीनिंग पर जाह्नवी और रेखा ने साथ में पोज दिया। रेखा ने जाह्नवी को गले लगाया और उन पर खूब प्यार लुटाया।
रेखा ने जाह्नवी के पोस्टर को किया किस
इस क्यूट वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस रेखा के इस जेश्चर को श्रीदेवी से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि श्री और रेखा के बीच में क्लोज बॉन्डिंग थी। एक यूजर ने लिखा, रेखा जाह्नवी को अपनी बेटी की तरह मानती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, रेखा और श्रीदेवी साथ में गहरा रिश्ता शेयर करते थे। रेखा जाह्नवी की छोटी बहन खुशी और वेदांग रैना के साथ भी नजर आई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी की फिल्म उलझ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जाह्नवी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस देवरा से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।
