Aashiqui 3 Videos Leak: बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर में से एक कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर जल्द हील फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कार्तिक आर्यन एक शख्स की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर का लुक काफी बदला हुआ भी नजर आ रहा है।
Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन जल्द ही अनुराग बसु की अगली फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला भी नजर आने वाली है। फैंस को पहली बार कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी दिखाई देने वाली है। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स जमकर कमर कस रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें एक्टर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इस सीन में कार्तिक आर्यन एक शख्स के साथ फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक और वायरल वीडियो में कार्तिक आर्यन गिटार पकड़े हुए मंच पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं वीडियो लीक होने के कारण कुछ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो में कार्तिक किसी बड़े सिंगर से कम नहीं कर रहे हैं। एक्टर एकदम लंबे बाल और लंबी दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। निर्देशक अनुराग बसु उनके पीछे खड़े हुए नजर रहे हैं।
टीजर हुआ था रिलीज
कुछ समय पहले फरवरी में मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया था। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। मेकर्स ने उस टीजर में फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन कार्तिक आर्यन का रॉकस्टार अंजाद देखकर फैंस ने कयास लगाया था कि एक्टर का ये लुक उनकी फिल्म आशिकी 3 से है।
