Shraddha got Tumbbad director's Movie: श्रद्धा कपूर ने डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड धराशायी कर डाले थे। इस फिल्म ने श्रद्धा कपूर की सालों की मेहनत सफल बनाई और उन्हें इंडस्ट्री की ए-लिस्ट हसीनाओं की फेहरिस्त में लाकर खड़ा कर दिया। स्त्री 2 के बाद से लगातार बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और निर्माता उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं लेकिन वो सोच-समझकर फिल्में साइन कर रही हैं। श्रद्धा कपूर हर फिल्म के साथ दर्शकों को कुछ नया देना चाहती हैं, जिस कारण वो काफी सूझ-बूझ के साथ फिल्मों को हरी झंडी दिखा रही हैं। अगर ताजा खबर की मानें तो श्रद्धा कपूर ने तुम्बाड डायरेक्टर राही अनिल वर्बे की नई फिल्म साइन की है, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'श्रद्धा कपूर इन दिनों एकता कपूर के साथ कई सारी फिल्मों को लेकर बात कर रही हैं। इनमें से एक राही अनिल वर्बे की हाई कॉन्सेप्ट मूवी है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और श्रद्धा कपूर को ये काफी पसंद भी आई है। श्रद्धा कपूर ने राही की फिल्म को हरी झंडी दे दी है।'
सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि राही को इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क पूरा करने में 2-3 महीने लगेंगे, जिसके बाद वो इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। सूत्र के अनुसार, 'तुम्बाड डायरेक्टर की फिल्म के साथ-साथ श्रद्धा कपूर एकता कपूर के साथ एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसको मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में वो आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करेंगी। मोहित सूरी इस मूवी की कहानी पर काम कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि वो इसकी डिटेल्स वक्त से पहले आउट न होने दें।'
