बॉलीवुड

युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच RJ Mahvash ने शेयर किया वीडियो, कहा-"मेरा वाला काफी है..."

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के अफेयर की अफवाह शांत होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरजे महवश बोल रही हैं कि मेरा वाला काफी है।

Image

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम इन दिनों रेडियो जॉकी महवश के साथ काफी जोड़ा जा रहा है। कई रिपोर्ट ऐसा दावा करती है कि युजवेंद्र चहल रेडियो जॉकी महवश के साथ रिलेशनशिप में हैं। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है। हाल ही में रेडियो जॉकी महवश ने एक वीडियो अपलोड किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि महवश ने ये वीडियो युजवेंद्र चहल के लिए शेयर किया है।

दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें तब ज्यादा उड़ी जब दोनों को दुबई में ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। हाल ही में आरजे महवश ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो बोल रही हैं-"कोई लड़का आएगा तो वो होगा बस एक... वही दोस्त होगा, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा, वही पति होगा, मेरा वाला काफी है..." उन्होंने रील को कैप्शन दिया, "बस एक ही होगा।"

युजी भाई कोने में मुस्कुरा रहे हैं

इस वीडियो के देखने के बाद यूजर्स कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक ने लिखा-"युजी भाई का लाइक सबसे पहले आता है"। वही दूसरे ने लिखा-"युजी चहल लाइट से भी तेज हैं।" तीसरे ने लिखा-"आपका सैंया केसा हो युजी भैया जैसा हो" चौथे ने लिखा-"इतिहास गवाह हे कि आपकी हर पोस्ट पर यूजी भाई का सबसे पहले लाइक आता है।" पांचवें ने लिखा-"“युजी भाई कोने में मुस्कुरा रहे हैं।”

कितनी दी एलिमनी

हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और यूट्यूबर और कोरियाग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हुआ है। युजवेंद्र चहल को धनश्री वर्मा को एलिमनी के रुप में 4.75 करोड़ रुपये देने पड़े हैं। दिसंबर 2020 में कपल ने शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता ठीक नहीं चला और वो अलग हो गए।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article