Kartik Aaryan: अक्षय कुमार से पहले कार्तिक आर्यन को ऑफर हुआ था पास मसाले का ये विज्ञापन, ठुकराए इतने करोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:46 AM IST

Kartik Aaryan in Pan Masala Advertisement: अजय देवगन और शाहरुख खान के कॉन्ट्रोवर्शल पान मसाला के विज्ञापन में अक्षय कुमार को कास्ट किए जाने के बाद एक्टर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि पहले कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जाना था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पान मसाले के विज्ञापनों में कई बॉलीवुड स्टार नजर आते रहे हैं।
  • कार्तिक आर्यन को भी एक विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपये ऑफर हुए थे।
  • कार्तिक ने ऑफर ठुकरा दिया जिसके बाद अक्षय कुमार विज्ञापन में दिखाई दिए।

Akshay Kumar in Pan Masala Advertisement: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) तक कई अभिनेता पान मसाला के विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा रहता है। इन अभिनेताओं की लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी शामिल हो गए हैं। हेल्थ के लिए जानलेवा माने जाने वाले इस प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के लिए इन स्टार्स को काफी ट्रोल भी किया जाता है।

Akshay Kumar and Kartik Aaryan

अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan: इस वजह से कार्तिक थे पहली पसंद

End of Feed